खुशदीप सिंह व मनप्रीत उपाध्यक्ष, अमनदीप सचिव बने

लायंस क्लब फगवाड़ा ग्रेटर की बैठक प्रधान बल्लू वालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों के अलावा लायंस क्लब फगवाड़ा ग्रेटर के रीजन चेयरमैन व समाजसेवी अवतार सिंह मंड विशेष तौर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 05:41 PM (IST)
खुशदीप सिंह व मनप्रीत उपाध्यक्ष, अमनदीप सचिव बने
खुशदीप सिंह व मनप्रीत उपाध्यक्ष, अमनदीप सचिव बने

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : लायंस क्लब फगवाड़ा ग्रेटर की बैठक प्रधान बल्लू वालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों के अलावा लायंस क्लब फगवाड़ा ग्रेटर के रीजन चेयरमैन व समाजसेवी अवतार सिंह मंड विशेष तौर शामिल हुए। क्लब प्रधान बल्लू वालिया ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए खुशदीप सिंह व मनप्रीत सिंह को उपप्रधान, अमनदीप सिंह को सचिव, गुरनिंदर सिंह लाडी पीआरओ व अमनदीप सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

अवतार सिंह मंड ने लांयस क्लब फगवाड़ा ग्रेटर के प्रधान बल्लू वालिया व पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संजू चहल, दविंदर सपरा, अमरीक सिंह टिब्बी, क्लब के पूर्व प्रधान बबलू कंदोला, विपन बत्ता, नवजोत सिंह, पवनदीप, ऐरी, रमेश अग्रवाल, सुखदेव सिंह काका, गुरजीत सिंह विर्दी, बलराज, नवजोत सिंह, सहगल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी