कीमती लाल जैन बने फगवाड़ा प्राइवेट स्कूल ऐसोसिएशन के प्रधान

कोविड-19 के कारण स्कूल प्रबंधकों के लिए उत्पन्न हो रही सभी विषम परिस्थितियों और समस्याओं के समाधान हेतु फगवाड़ा के सभी प्राइवेट स्कूलों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:50 PM (IST)
कीमती लाल जैन बने फगवाड़ा प्राइवेट स्कूल ऐसोसिएशन के प्रधान
कीमती लाल जैन बने फगवाड़ा प्राइवेट स्कूल ऐसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कोविड-19 के कारण स्कूल प्रबंधकों के लिए उत्पन्न हो रही सभी विषम परिस्थितियों और समस्याओं के समाधान हेतु फगवाड़ा के सभी प्राइवेट स्कूलों की बैठक हुई।

बैठक में शहर के सभी सीबीएसई और पीएसईबी स्कूल की प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से फगवाड़ा प्राइवेट स्कूल ऐसोसिएशन संस्था का गठन किया, जिसमें आपसी सहमति के बाद कीमती लाल जैन को संस्था का प्रधान नियुक्त किया, जबकि सुरिंदर चोपड़ा को उप प्रधान, नरोत्तम खेती को संस्था का सचिव, राकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, रोबिन सिंह भंट्टी को पीआरओ और प्रभातदीप को सहसचिव नियुक्त किया गया।

इसके अलावा संस्था की ओर से एजुकेटिव सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार प्रधान कीमती लाल जैन को सौपा गया है। बैठक के दौरान उपस्थित सभी स्कूलों के प्रिंसिपल ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के कारण आ रही समस्याओं के निवारण हेतु प्रयासरत रहेगा और भविष्य में स्कूलों में एजुकेशन के उत्थान के लिए काम करेगा।

chat bot
आपका साथी