वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने धरने की दी चेतावनी

संवाद सहयोगी, कपूरथला: वाल्मीकि मजबही सिख मोर्चा पंजाब की बैठक शालीमार बाग में आयोजित की गई। बैठक के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 05:45 PM (IST)
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने धरने की दी चेतावनी
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने धरने की दी चेतावनी

संवाद सहयोगी, कपूरथला: वाल्मीकि मजबही सिख मोर्चा पंजाब की बैठक शालीमार बाग में आयोजित की गई। बैठक के दौरान दलित व आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मोर्चे के प्रधान म¨हदर ¨सह हमीरा ने कहा कि अब तक सत्ता में आई पंजाब सरकार व केंद्र सरकार ने आम लोगों व गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए है। जिस कारण आज भी देश के 40 करोड़ लोग बिना मकान के जीवन बीताने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में जब भी चुनाव होते है। प्रत्याशी जनता से झूठे वादे करते है। कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब बेघर लोगों को पांच-पांच मरले के प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को रोजगार, गरीब किसानों के कर्ज माफ, बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा गरीबों को आटा-दाल, चीनी, घी कम दाम पर देने का वादा भी किया था, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार जनता से किए गए वादों को भूल गई। उन्होंने कहा कि यदि अगर जल्द ही चुनावी वादों को पूरा नहीं किया गया तो वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब 31 जनवरी को डीसी दफ्तर के समक्ष धरना देंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान तरसेम ¨सह ठट्टा, लख¨वदर ¨सह बल, प्रधान सरवन ¨सह रोमी, सतनाम ¨सह गिल, ¨बदर घारू, सुख¨वदर ¨सह कोटली, मदन लाल घई, बीबी शीला देवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी