खराब हुई फसल का दिया जाए मुआवजा

फगवाड़ा कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश के पानी से गेहूं की फसल तबाह हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 02:01 AM (IST)
खराब हुई फसल का दिया जाए मुआवजा
खराब हुई फसल का दिया जाए मुआवजा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश के पानी से गेहूं की फसल तबाह हो रही है। इसी के चलते फगवाड़ा के गांव मौली में भी एक किसान के खेतों में बारिश का पानी भरने से 3 खेत गेहूं के तबाह हो गए है। किसान गुरबचन सिंह ने बताया कि बारिश का पानी उनके खेतों में खड़ा है। जिसके चलते उनकी खेती खराब हो गई है। गुरबचन सिंह ने बताया कि उनका करीब 1 लाख रुपये का नुकसान इस बारिश के चलते हुआ है। उन्होंने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करके किसानी करते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खराब हुई फसल का जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी