प्रदेश को हरा-भरा बनाने में सीचेवाल की मदद लेगी पंजाब पुलिस

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : पंजाब पुलिस राज्य को हरा-भरा बनाने की मुहिम में पर्यावरण प्रेम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 05:45 PM (IST)
प्रदेश को हरा-भरा बनाने में सीचेवाल की मदद लेगी पंजाब पुलिस
प्रदेश को हरा-भरा बनाने में सीचेवाल की मदद लेगी पंजाब पुलिस

संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : पंजाब पुलिस राज्य को हरा-भरा बनाने की मुहिम में पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर ¨सह सीचेवाल का सहयोग लेगी। पुलिस स्टेशन सहित अन्य पुलिस संस्थानों में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी की ओर से हिदायतें जारी की गई है। गत दिनों पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर ¨सह सीचेवाल व पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस सुरेश अरोड़ा में बारिश के मौसम में पौधे लगाने के बारे में विशेष बैठक हुई। बारिश से पहले पौधे लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को हिदायतें जारी कर दी गई है।

इस मौके पर संत सीचेवाल ने बताया कि जालंधर जोन के आइजी नौनिहाल ¨सह के साथ उनकी बैठक हुई जिसमें किन जगहों पर पुलिस पौधे लगाने में सहयोग करेगी, के बारे में चर्चा हुई। संत सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण को साफ रखने के लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत है। प्रदेश की सभी सियासी, धार्मिक व सामाजिक संगठनों को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए ताकि पंजाब को हरा-भरा बनाया जा सके और पानी की कमी को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले ही वन क्षेत्र कम होता जा रहा है। बड़ी संख्या में पौधा लगाया जाए ताकि भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके। पौधरोपण से बारिश की संभावना भी बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी