शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाएं

शहीद भगत ¨सह विचार मंच आरसीएफ की ओर से वीरवार को महिला दिवस और शहीदों की याद में सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 07:58 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाएं
शहीद भगत सिंह के आदर्शो को अपनाएं

जागरण संवाददाता, कपूरथला : शहीद भगत ¨सह विचार मंच आरसीएफ की ओर से वीरवार को महिला दिवस और शहीदों की याद में सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में मंच के सीनियर साथी व प्रेस सचिव तरसेम ¨सह को मंच की टीम की ओर से स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे डॉ. पर¨मदर ¨सह ने महिला दिवस के महत्व पर विचार पेश करते हुए कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। आज भी महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक शोषण का शिकार हो रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते कहा कि हमें इस प्रकार का सशक्तिकरण नहीं चाहिए, जो कमजोर पक्ष पर अत्याचार का रास्ता बने। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के लिए जरूरी सिद्धांतों के आधार पर आजादी चाहते है। महिलाओं की यह आजादी मेहनती लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष के रास्ते पर निकलेगी। डॉ. पर¨मदर ¨सह ने कहा कि शहीद भगत ¨सह ने देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। नौजवान पीढ़ी को भी चाहिए कि वह शहीद भगत ¨सह जैसे शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेकर अच्छे समाज की सृजना करे। इस दौरान मंच संचालन की भूमिका भरत राज ने बखूबी तौर पर अदा की। इस अवसर पर प्रधान अमरीक ¨सह, बूटा राम, सुनील कुमार, सु¨रदर कुमार, गुर¨जदर ¨सह, मुकेश कुमार, नवजोत, सुखवीर, योगेश तिवाड़ी, रामदास, अश्वनी कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी