अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

थाना कोतवाली में पड़ते गांव डैण¨वड के नजदीक मंगलवार की देर रात बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 09:45 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना कोतवाली में पड़ते गांव डैण¨वड के नजदीक मंगलवार की देर रात बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक को राहगीरों ने कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉ. सेठी के अनुसार बाइक चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया।

अस्पताल में उपचाराधीन 28 वर्षीय सुखपाल ¨सह पुत्र हरजीत ¨सह निवासी मोती बाग ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव डैण¨वड से मंगलवार की रात वापस आ रहा था। जब वह मेन रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी बाइक वृक्ष से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना संबंधी थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी