पराली को जलाएं नहीं, खेतों में मिलाएं

मिशन तंदरुस्त पंजाब के डायरैक्टर और खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के सचिव काहन ¨सह पन्नू की हिदायतों अनुसार डा. हरकमल प्रितपाल ¨सह भरोत ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी की अगवाई में आत्मा स्कीम अधीन पराली के योग्य प्रबंधो संबंधी एक दिवसीय ट्रे¨नग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:33 PM (IST)
पराली को जलाएं नहीं, खेतों में मिलाएं
पराली को जलाएं नहीं, खेतों में मिलाएं

संवाद सहयोगी, कपूरथला : मिशन तंदरुस्त पंजाब के डायरेक्टर और खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के सचिव काहन ¨सह पन्नू की हिदायतों अनुसार डॉ. हरकमल प्रितपाल ¨सह भरोत ब्लाक खेतीबाड़ी अधिकारी की अगवाई में आत्मा स्कीम अधीन पराली के योग्य प्रबंधो संबंधी एक दिवसीय ट्रे¨नग का आयोजन किया गया। डॉ. विशाल कौशल एडीओ ने पराली के प्रबंधन के विभिन्न तरीके और इसमें प्रयोग की जाने वाली मशीनरी का सही प्रयोग और सावधानियां बारे विस्तारपूर्वक बताते हुए पराली ना जलाने को कहा। सहायक खेतीबाड़ी इंजी. जगदीश ¨सह ने कहा कि खेती मशीनरी का सही प्रयोग करके खेती खर्चो को घटाया जा सकता है। डा. हरकमल प्रितपाल ¨सह भरोत खेतीबाड़ी अधिकारी ने किसानों को विभाग की विभिन्न स्कीमों से जागरुक करवाया। उन्होंने कहा कि धान की फसल पर कीटनाशक का जरूरत के अनुसार ही प्रयोग किया जाए। फसल पर कीड़ों का हमला होने पर खेती विशेषज्ञों की सलाह के साथ ही दवाइयों का प्रयोग किया जाए। अंत में सिमरजीत ¨सह बीटीएम आत्मा ने किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खेतीबाड़ी उप निरीक्षक नितेश कुमार, तरुण गुप्ता खेतीबाड़ी उप निरीक्षक, पवनदीप ¨सह खेतीबाड़ी सहायक तकनीक मैनेजर, प्रभदीप ¨सह, शीतल ¨सह, परमजीत ¨सह, बल¨वदर ¨सह, ज्ञान ¨सह और अन्य किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी