इंडियन नेशनल कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया

इंडियन नेशनल कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस कांग्रेस सेवादल की ओर से जिलाध्यक्ष सुभाष भार्गव की अध्यक्षता में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 12:41 AM (IST)
इंडियन नेशनल कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया
इंडियन नेशनल कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, कपूरथला : इंडियन नेशनल कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस कांग्रेस सेवादल की ओर से जिलाध्यक्ष सुभाष भार्गव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिन्द्रनाथ मड़िया ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली और किए गए देश हित के कार्यो के बारे में बताया।

जिलाध्यक्ष सुभाष भार्गव ने कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मो, वर्गो और हर उम्र के लोगों को साथ लेकर चलती है, जबकि दूसरी पार्टियां अपनी संकीरण सोच के कारण देश व देश के नागरिकों का भविष्य खराब करने पर तुली हुई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर प्रेस सचिव विजय खन्ना, महासचिव बिन्नी धीर, हरप्रीत घई, जगीर ¨सह लालका, तीर्थ रंधावा, विशाल कुमार, दलबीर भोला, गुरदीप सहोता, रमेश मेहरा, रौशन सभ्रवाल, विनोद सूद, रमेश शर्मा, विनोद कुमार, त¨जदर भंडारी, सुनील शर्मा, कांग्रेस सेवादल की शहरी महिला प्रधान मन¨जदर कौर, रवि, सूरज, रोहित सेन, भावुक सेन, गिन्नू व अमर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी