बेहतर सेवा निभाने वाले डाक्टरों का किया सम्मान

सिविल अस्पताल कपूरथला में शुक्रवार को डाक्टर्स डे पर समारोह करवाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 07:29 PM (IST)
बेहतर सेवा निभाने वाले डाक्टरों का किया सम्मान
बेहतर सेवा निभाने वाले डाक्टरों का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, कपूरथला : सिविल अस्पताल कपूरथला में शुक्रवार को डाक्टर्स डे पर समारोह करवाया गया। सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर ने कहा आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले डाक्टरों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएमसी डा. संदीप भोला ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डा. मंजीत नागर, डा. सिमरदीप कौर, डा. रवि कुमार, डा. दविदर पाल सिंह, डा. सुखविदर पाल सिंह अर्शबीर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चुना गया है। इन सभी डाक्टरों को सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर ने सम्मानित किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि डाक्टर दिवस हर साल एक जुलाई को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों में बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और डाक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद देना है। कोरोना महामारी के दौरान डाक्टरों अपनी जान जोखिम में डालकर कर मरीजों की जान बचाई है। डाक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। डाक्टर दिवस पहली बार मार्च 1933 में संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में मनाया गया था। 1991 में भारत में पहली बार डाक्टर दिवस मनाया गया था। यह दिन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है। मानवता की सेवा में डा. बिधान चंद्र राय का उल्लेखनीय योगदान रह है। वह एक महान चिकित्सक थे। उनका जन्म एक जुलाई 1882 को हुआ था और इसी तारीख को 1962 में उनका निधन हो गया था। उन्हें चार फरवरी, 1961 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने टीबी जैसे चिकित्सा संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा.अनु शर्मा, डीएमसी डा. संदीप भोला, डीडीएचओ डा. कपिल डोगरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. रणदीप सिंह, एसएमओ डा संदीप धवन, एसएमओ कमल किशोर, डिप्टी मास मीडिया आफिसर शरणदीप सिंह, बीईई रविदर जस्सल, प्रभात शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर वरुण सुंदर, जिला कार्डिनेटर किरण सहित बड़ी संख्या में डाक्टर और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी