गैंगस्‍टर ने जालंधर में कपूरथला जेल के डीएसपी को गोली मारी

कुछ युवकों ने कपूरथला जेल के डीएसपी विक्रमजीत सिंह को जालंधर में गोली मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने जालंधर में वरियान में नहर के पास उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। पुलिस के मुताबिक हमलावर गैंगस्‍टर थे। इससे डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2015 01:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2015 03:40 PM (IST)
गैंगस्‍टर ने जालंधर में कपूरथला जेल के डीएसपी को गोली मारी

जालंधर : कुछ युवकों ने कपूरथला जेल के डीएसपी विक्रमजीत सिंह पैंथे को जालंधर में गोली मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने जालंधर में वरियाणा के पास उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। पुलिस के मुताबिक हमलावर गैंगस्टर थे। इससे डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार देर रात की है। डीएसपी इनोवा गाड़ी में जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई, जिनमें दो दरवाजे को चीरती हुई डीएसपी के घुटने के नीचे जा लगी। एक गोली इनोवा गाड़ी के आगे जा लगी। डीएसपी की पत्नी हमले में बाल-बाल बच गईं। घायल डीएसपी पैंथे खुद ही गाड़ी चलाकर वापस जालंधर शहर में आए और रविदास चौक के निकट घई अस्पताल में दाखिल हुए।

डीसीपी राजिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी जेल पैंथे पहले सेना में तैनात थे। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी से आधे दिन छुट्टी लेकर जालंधर में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने प्रकाश बेकरी से कुछ सामान लिया और वापस कपूरथला चल दिए। कपूरथला जेल परिसर में ही उनका निवास है। डीएसपी जैसे ही वरियाणा गंदे नाले के कुछ आगे पहुंचे तो उनके पास से गुजर रहे बाइक पर सवार दो युवकों फायरिंग कर दी।

डॉ. यूएस घई व डॉ. एचएस भूटानी का कहना था कि डीएसपी पैंथे की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उनको लगीं गोलियां निकाल दी गई हैं।

पुलिस के अनुसार डीएसपी पैंथे पर हमला करने वाले बाइक सवार युवक गैंगस्टर हो सकते हैं। चूंकि शुक्रवार को कपूरथला जेल में कोई जबरदस्त विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद डीएसपी विक्रमजीत सिंह पैंथे ने मामला सुलझाया था। मौके पर कुछ कैदियों ने डीएसपी से रंजिश रखकर उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। यह गोलीकांड उस विवाद का भी नतीजा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी