शिव मंदिर में नतमस्तक हुए पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सोमवार को हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने जेसीटी मिल के सामने स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव से नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 06:53 PM (IST)
शिव मंदिर में नतमस्तक हुए पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान
शिव मंदिर में नतमस्तक हुए पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सोमवार को हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने जेसीटी मिल के सामने स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव से नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोले नाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मन्दिर प्रबंधकों की ओर से मान के अलावा उनके साथ पधारे देहाती काग्रेंस प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, वरिष्ठ नेता गुरजीत पाल वालिया, सुशील मैनी, रविन्द्र भल्ला इत्यादि को सम्मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी