कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली

दी क्लास फार गर्वनमैंट इंप्लाइज यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 02:13 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 02:13 AM (IST)
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली

संवाद सहयोगी, कपूरथला : द क्लास फोर गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन कपूरथला ने कर्मचारियों व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली निकाली। यूनियन के सदस्यों ने मांगें मनवाने के लिए एडीसी (ज) राहुल चाबा को मांगपत्र सौंपा। यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष जसविंदर पाल उग्गी ने कहा कि केन्द्र व पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी का फायदा उठाकर कर्मचारियों का डीए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान होकर कर्मचारी देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। प्रदेश सरकार कर्मचारियों से किए गए वादे से मुकर रही है। इस अवसर पर मेजर सिंह, संदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरमेल चंद, बलदेव सिंह, बंटी भट्टी, तरसेम लाल, सुखपाल सिंह, रणजीत सिंह, सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, अमरनाथ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी