Kapurthala News: कपूरथला में गाय की बछिया के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्म, गला घोंटकर कर दी हत्या

Kapurthala News कपूरथला में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। साढे 3 माह की गाय की बछिया के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं सुराग छुपाने के लिए इन लोगों ने बछिया का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 05:02 PM (IST)
Kapurthala News: कपूरथला में गाय की बछिया के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्म, गला घोंटकर कर दी हत्या
कपूरथला में हैवानियत, गाय की बछिया के साथ रेप

कपूरथला, जागरण संवाददाता। पंजाब के कपूरथला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए 4 लोगों ने गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, सुराग छुपाने के लिए इन लोगों ने बछिया का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मामला मोठांवाल के गांव कुलार का है। यहां हवस के पुजारियों द्वारा गाय की बछिया के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया और सुराग छुपाने के चक्कर में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, मामले में बछिया के मालिक के बयानों के आधार पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपितों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

गायब थी बछिया

जानकारी देते हुए नारायण सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी गांव कुलार नकोदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 मार्च को वह अपनी हवेली में गया था, लेकिन इस दौरान उसकी साढे 3 माह की लाल रंग की साहीवाल बछ़िया हवेली में मौजूद नहीं थी। उसकी उसने काफी तलाश की, लेकिन वह उसे नहीं मिली।

उसने बताया कि उन्हें शाम करीब 6 बजे गुरजीत सिंह का फोन आया था कि उनकी बछ़िया जगतार सिंह के मोटर पर मृत पड़ी है, जब उसने जाकर देखा, तो उसकी बछ़िया मृत थी और उसे प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका गला घोंटकर उसे मार दिया गया है।

बछिया को घसीटकर ले जा रहे थे आरोपी

मेहर पुत्र लाल सिंह निवासी गांव कुलार थाना सदर नकोदर ने बताया कि आरोपित करीब 11 बजे बछिया को घसीटकर ले जा रहे थे। आरोपितों में सीता पुत्र प्रमोद ऋषिदेव पुत्र सीताराम निवासी लादूगढ़, जिला पूर्णिया बिहार, अरविंद कुमार पुत्र सुनील ऋषिदेव निवासी लादूगढ़ ग्राम तेतरही दिन के करीब 11 बजे बछिया को घसीटकर ले जा रहे थे।

उनके पीछे सुबे कुमार पुत्र राजे ऋषि निवासी हरीमुरी, जिला पूर्णिया बिहार, जितेंद्र ऋषि पुत्र कलसी ऋषि निवासी लादूगढ़ गांव तेतरही निवासी कलसी ऋषि, जिला पूर्णिया बिहार भी उसको पीछे से धकेलते हुए ले जा रहे थे। सभी अप्रवासी उसके भाई गुरदेव सिंह के घर में किराए पर रहते थे। उन्होंने अपने भाई के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन उक्त चारों वहां मौजूद नहीं थे।

chat bot
आपका साथी