भाजपा नेताओं पर हमले के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

भारतीय जनता पार्टी के आइटी व सोशल मीडिया के जिला कन्वीनर संदीप वालिया की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 10:05 PM (IST)
भाजपा नेताओं पर हमले के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार
भाजपा नेताओं पर हमले के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी के आइटी व सोशल मीडिया के जिला कन्वीनर संदीप वालिया की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम पासी की अगुआई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हो रहे हमले किसानों की ओर से नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार की ओर से करवाया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने कैप्टन सरकार से यात्री रेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी मांगी है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मंडल प्रभारी यश महाजन, पूर्व जिलाध्यक्ष शाम सुंदर अग्रवाल, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, पंजाब मेडिकल सैल कन्वीनर डा. रणबीर कौशल, जिला उपप्रधान अशोक माहला, जिला उपप्रधान पवन धीर, मंडल महासचिव अश्वनी तुली, वरिष्ठ नेता राजेश पासी, युवा मोर्चा जिला उपप्रधान विशविदर चड्डा, जिला सचिव अवनीश व अन्य नेतागण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी