दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, बाप-बेटे पर केस

महिला को दहेज की खातिर घर से निकालने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:10 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:08 AM (IST)
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, बाप-बेटे पर केस
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, बाप-बेटे पर केस

संवाद सहयोगी, कपूरथला : महिला को दहेज की खातिर घर से निकालने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी दाना मंडी क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने एसएसपी सतिदर सिंह को दी गई शिकायत में बताया था कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले अनूप अरोड़ा पुत्र अशोक अरोडा निवासी जालंधर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने काफी रुपये खर्च की थी तथा दहेज में सामान दिया था। इसके बावजूद उसका पति दहेज के लिए परेशान करता था। इस वजह से उसे कई बार अपने मायके परिवार भी आना पड़ा। उसका पति 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बेटी का घर बसाने के लिए उसके पिता ने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद भी ससुराल परिवार का लालच कम नही हुआ तथा उसे घर से निकाल दिया गया। एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वूमेन सेल को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद आरोपित बाप-बेटे पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी