भाजपा नेता सैफी चडढा साथियों सहित कांग्रेस में हुए शामिल

निगम चुनाव से पहले फगवाड़ा भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:04 PM (IST)
भाजपा नेता सैफी चडढा साथियों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
भाजपा नेता सैफी चडढा साथियों सहित कांग्रेस में हुए शामिल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : जनवरी-फरवरी माह में संभावित नगर निगम चुनावों से पहले विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने भाजपा को करारा झटका दिया है। सोमवार को फगवाड़ा भाजपा के सचिव विवेक चड्ढा सैफी अपने साथियों सहित भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है। विधयाक धालीवाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर विवेक चड्ढा सैफी को सम्मानित करते हुए बनता मान-सम्मान देने की बात कही। विधायक धालीवाल ने कहा कि काग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वर्करों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पंजाब और देश का भला करने वाली पार्टी है। काग्रेस सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उससे भी बढ़कर विकास के कार्य करवा कर लोगों में विश्वास की भावना कायम रखी है।

वहीं काग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा सचिव विवेक चड्ढा सैफी ने कहा कि विधायक धालीवाल जनहित में शानदार काम कर रहे है और उनकी ओर से फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है। सैफी ने कहा कि विधायक धालीवाल की लोकहित को समर्पित प्रशंसनीय कार्यशैली को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। सैफी ने कहा कि पार्टी हमें जो भी जिम्मेवारी देगी उसे पूरी तनमयता से निभएंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, सीनियर कांग्रेसी नेता विनोद वरमानी, पूर्व पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, काग्रेसी नेता गुरदयाल सैनी, तुषार उप्पल, सौरव जोशी, सनी चड्ढा, अशोक उप्पल, सुनील उप्पल, लाली चड्ढा, मोहन लाल बजाज, पूर्व पार्षद रविंदर रवि, बलवंत कोटरानी, विपन जैन, जयदेव दुग्गल, भारती दुग्गल, प्रिंस शर्मा, सतीश चड्ढा, गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी