रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, नौ पर केस

थाना बेगोवाल पुलिस ने एक युवक और उसके चाचा को रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से वार करके घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 02:37 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 02:37 AM (IST)
रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, नौ पर केस
रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला, नौ पर केस

जागरण संवाददाता, कपूरथला : थाना बेगोवाल पुलिस ने एक युवक और उसके चाचा को रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से वार करके घायल कर दिया। वारदात के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिए बयानों में सतविंदर सिंह (17) पुत्र बलकार सिंह निवासी तलवंडी कूका थाना बेगोवाल ने बताया कि आरोपित गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, बलदेव सिंह पुत्र गुलजार सिंह, काका पुत्र बलदेव सिंह, बलवीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह, मेशी पुत्र गुलजार सिंह, भिदी पुत्र मेशी, कृष्णा पुत्र मेशी, सुनीता पत्नी सोनी, किदी पत्नी बलवीर सिंह सभी निवासी तलवंडी कूका थाना बेगोवाल ने उसे व उसके चाचा को स्कूल वाली गली में घेर लिया। सभी आरोपित तेजधार हथियारों से लैस थे। सभी ने उन दोनों को गंभीर घायल करके फरार हो गए।

दीवार के रास्ते पर चल रहा था विवाद

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज है। दोनों पार्टियां आपस में पड़ोसी हैं और दीवार व रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी