छह महिलाओं सहित 13 नए मरीज मिले

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 07:20 PM (IST)
छह महिलाओं सहित 13 नए मरीज मिले
छह महिलाओं सहित 13 नए मरीज मिले

संवाद सहयोगी, कपूरथला : जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। शुक्रवार को छह महिलाओं सहित कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3965 तक पहुंच गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 136 है। मरीजों का सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वस्थ होने पर कोरोना के नौ मरीजों को अस्पताल से छुंट्टी दे दी गई।

सिविल सर्जन डा. सुरिदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अमृतसर के मेडिकल कालेज से 428 सैंपल की रिर्पोट आई है जिनमें तीन पाजिटिव और 425 नेगेटिव पाए गए। एंटीजन पर किए गए टेस्ट में सात सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव और निजी लैब में किए गए टेस्ट में तीन सैंपल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना का कहर लगभग खत्म हो रहा है।

सिवल सर्जन डा. सुरिदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 1410 लोगों के सैंपल लिए गए। सिविल अस्पताल कपूरथला में 250 लोगों के सैंपल लिए गए।

सिविल अस्पताल कपूरथला के डा. राजीव भगत ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में आरसीएफ कपूरथला की 55 साल महिला, मनसूरवाल की 34 साल महिला, दयालपुर, कपूरथला का 44 साल का व्यक्ति, फगवाड़ा की 60 साल की महिला, शेखूपुर की 42 साल की महिला, आरसीएफ की 56 साल की महिला, कपूरथला की 62 साल की महिला तथा 30 साल के युवक के अलावा कपूरथला के 28 साल व 22 साल का युवक शामिल है। डा. राजीव भगत ने कहा कि बेशक कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। हाथों को साबुन से साफ करते रहें तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें।

chat bot
आपका साथी