वॉलीबॉल : अंडर-14 में जोन 13 सेमीफाइनल में

पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी जिला खेल मुकाबलों में शुक्रवार को खेलों का सेकेंड शेड्यूल शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM (IST)
वॉलीबॉल : अंडर-14 में जोन 13 सेमीफाइनल में
वॉलीबॉल : अंडर-14 में जोन 13 सेमीफाइनल में

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी जिला खेल मुकाबलों में शुक्रवार को खेलों का सेकेंड शेड्यूल शुरू हुआ। स्टेट स्पो‌र्ट्स स्कूल में वॉलीबॉल के अंडर-14 व अंडर-17 के मुकाबले हुए।

वॉलीबाल अंडर-14 लड़कों में जोन 13 ने जोन नो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जोन तीन ने जोन दो को, जोन एक ने जोन आठ को और जोन 12 ने जोन 16 को हराया। अंडर-17 लड़कों में जोन एक ने जोन नौ को, जोन 16 ने जोन दो को, जोन 13 ने जोन तीन को, जोन आठ ने जोन 14 को हराया।

सीटी पब्लिक स्कूल मकसूदां में बास्केटबॉल के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें बॉस्केटबाल अंडर-14,17,19 लड़कों के मुकाबले 19 व 20 सितंबर और अंडर-14,17,19 लड़कियों के मुकाबले 21 व 23 सितंबर को होंगे। इसमें मुख्य प्रबंधक प्रिसिपल बलजीत सिंह, सहायक प्रबंधक विकास चड्ढा, कनवीनर श्रीराम आसरा, सहायक कन्वीनर लड़कियां बख्शीश कौर, सहायक कनवीनर लड़के दलजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।

डिस्ट्रिक टूर्नामेंट कमेटी के सेक्रेटरी इकबाल सिंह रंधावा ने बताया कि इन मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हई स्कूल, सरकारी मिडिल स्कूल, एडिड स्कूल, प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ी अंडर-13,17, 19 में हिस्सा ले रहे हैं। वॉलीबॉल के लिए मुख्य प्रबंधक प्रिसिपल प्रवीन बाला, कनवीनर प्रिसिपल भूपिदर सिंह, सहायक कनवीनर लड़के दविदर सिंह कोच, सहायक कनवीनर लड़कियां हरप्रीत कौर को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी