Propose Day: आज का दिन दिल खोलकर प्यार के इजहार का, विधायक रिंकू ने यूं मनाया रोज़ डे

प्रपोज डे पर कोई अपने चाहने वाले को किसी चीज में रिंग छुपाकर देते हैं तो कोई केक काटकर इस दिन को यादगार बनाता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:15 PM (IST)
Propose Day: आज का दिन दिल खोलकर प्यार के इजहार का, विधायक रिंकू ने यूं मनाया रोज़ डे
Propose Day: आज का दिन दिल खोलकर प्यार के इजहार का, विधायक रिंकू ने यूं मनाया रोज़ डे

जालंधर, जेएनएन। वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस वीक का प्यार करने वालों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। खासा इंतजार रहता है प्रपोज डे का, जो आज शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन युवा जोड़े एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार बड़े शानदार तरीके से करते हैं। प्रेमी जोड़े इस दिन को बहुत खुशी के साथ मनाते हैं।

विधायक रिंकू ने मनाया रोज डे

यह हैं जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू। उन्होंने अपनी शादी के 14 साल बाद पत्नी डॉ. सुनीता रिंकू को जब गुलाब का फूल दिया तो वह कुछ यूं शर्मा गई।  (फोटो- विजय शर्मा)

इसलिए मनाया जाता है प्रपोज-डे

प्रपोज-डे मनाने के पीछे कोई खास रोचक कहानी नहीं है।  पहले यह केवल विदेशों में ही मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे भारत में भी मनाया जाने लगा। कई लोगों का मानना है कि पूरे साल में वह एक ऐसा दिन चाहते हैं, जब वो अपने प्यार का खुल कर इजहार कर सके। इसलिए वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे रखा गया है, ताकि लोग अपने दोस्त, प्रेमी या प्रेमिका के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकें। युवाओं में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहता है।

अपने साथी को ऐसे करें प्रपोज

प्रपोज शब्द का अर्थ ही है अपने प्यार का इजहार करना। इस दिन प्रेमी जोड़े या दोस्त कुछ खास प्लान करते हैं। वे घूमने जाते हैं। सभी का प्रपोज करने का तरीका अलग होता है। कोई अपने चाहने वाले को किसी चीज में रिंग छुपाकर देते हैं तो कोई केक काटकर इस दिन को यादगार बनाता है। आजकल गिफ्ट का चलन हैं। मार्केट में विभिन्न प्रकार के नए गिफ्ट उपलब्ध हैं, जिसे देकर लोग अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि अधिकतर युवा अपने प्यार का इजहार गुलाब देकर भी करते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी