महिला कांग्रेस ने घर-घर बांटी हरियाली

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:28 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने घर-घर बांटी हरियाली
महिला कांग्रेस ने घर-घर बांटी हरियाली

जागरण संवाददाता, जालंधर : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। महिला काग्रेस ने सुबह से शाम तक अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रमों को आयोजन किया। घर-घर जाकर पौधे बांटे, स्कूलों में सेमीनार करवाए, भाषण प्रतियोगिता करवाई। महिला कांग्रेस की जिला प्रधान, पंजाब कांग्रेस की स्पोक्सपर्सन पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने जीएम ग‌र्ल्स स्कूल में सेमिनार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि देश को नई दिशा देने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अहम योगदान रहा। देश में आइटी सेक्टर राजीव गांधी लाए और पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी भी उन्हीं की देन है। प्रिसिपल तरुणा धवन ने डॉ. जसलीन सेठी को सम्मनित किया। महिला कांग्रेस ने स्कूल में पौधे लगाए और बच्चों से इनका रखरखाव करने की अपील की। महिला कांग्रेस ने सभी ब्लाकों में जाकर लोगों में पौधे बांटे और अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों को लगाए भी और बड़े होने तक इनका ध्यान भी रखें। यह अभियान राम नगर, आबादपुरा, राजनगर, बूटा पिड समेत कई इलाकों में चला। मौके पर रणजीत कौर, गुरमीत कौर, किरण, सुरजीत कौर मौजूद रहे।

कांग्रेस भवन में चौधरी, बेरी ने मनाया जन्मदिन

कांग्रेस भवन में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राजिदर बेरी और जिला प्रधान बलदेव सिंह देव की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75वां जन्मदिन मनाया गया। सांसद चौधरी ने कहा कि आज देश में जो आइटी क्रांति है उसका श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। प्रोग्राम में डॉ. जसलीन सेठी, प्रदीप, एसपी लूथर, आशा अग्रवाल, आशा रानी, रणजीत मौजूद रहे।

हैनरी ने पौधे बांटकर मनाया सद्भावना दिवस

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने डीएवी कॉलेज के पास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाते हुए पौधे बांटे। इस दौरान हैनरी ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह, ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज, दीपक शर्मा, पार्षद सुशील कालिया, दीपक शारदा, माइक खोसला, ओम प्रकाश, कामरेड राजकुमार, प्रदीप, राजविदर सिंह राजा, विशाल गिल, सुभाष शर्मा, मनी धीर, राजू सोबती, शिवम, मिक्की, पारस, टोनी शारदा मौजूद रहे।

कांग्रेस लेबर सेल ने मनाया सद्भावना दिवस

पंजाब कांग्रेस लेबर सेल के चेयरमैन मलविदर सिंह लक्की की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान लक्की ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सद्भावना के लिए ही जान दी थी। मौके पर कांग्रेस नेता करनैल सिंह भाटिया, रिषीकेश वर्मा, प्रितपाल सिंह पाली, रणवीर ठाकुर, सुखराज सिंह लवली, अरविदर सिंह हनी, जसविदर सिंह, इशान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी