बरनाला में ससुरालियों से दुखी विधवा महिला बच्चे सहित पानी की टंकी पर चढ़ी

गांव नंगल में ससुराल पक्ष से दुंखी एक विधवा महिला अपने बच्चे सहित पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 12:59 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 01:02 PM (IST)
बरनाला में ससुरालियों से दुखी विधवा महिला बच्चे सहित पानी की टंकी पर चढ़ी
बरनला में टंकी पर चढ़ी विधवा महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी।

हेमंत राजू, बरनाला। नजदीकी गांव नंगल में ससुराल पक्ष से दुखी एक विधवा महिला अपने बच्चे सहित पानी की टंकी पर चढ़ गई है। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी अनुसार टंकी पर चढ़ी विधवा महिला की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। विवाह के बाद उसके दो बच्चे हुए। काफी समय पहले उसके पति की मौत हो गई।

महिला मनदीप देवी का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसके ससुराल परिवार का रवैया पूरी तरह बदल गया। ससुराल वालों ने उसके पति के हिस्से की जमीन उसे व उसके बच्चों को देने से साफ इन्कार कर दिया। वह पिछले कई वर्षों से अपना व अपने बच्चों का हक लेने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है किंतु उसे इंसाफ नहीं मिला। अंत उसने फैसला किया है कि अब वह ऐसे हालात में जीवित नहीं रह सकती। 

मनदीप देवी ने कह कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पहले राज कुमार के साथ हुई थी। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसके दो बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते हैं। उन्होंने पति के हिस्से की जमीन देने से भी साफ मना कर दिया है। उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती है। इसे लेकर वह दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी से दुखी होकर उसने अपना जीवन त्यागने का मन बनाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिला व उसके बच्चे को टंकी से नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने कहा कि महिला को हर हाल में इंसाफ मिलेगा। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Jalandhar Traffic Alert: पीएपी चौक पर भीड़ से बचने के चक्कर में लगा गुरु नानक पुरा फाटक पर जाम

chat bot
आपका साथी