Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में बादल छाने से लुढ़का पारा

बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट तो दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को फिर से जैकेट टोपियां सहित गर्म वस्त्र पहनने को विवश कर दिया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 11:23 AM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 08:20 AM (IST)
Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में बादल छाने से लुढ़का पारा
Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में बादल छाने से लुढ़का पारा

जालंधर, जेएनएन। पिछले करीब एक सप्ताह तक लगातार खिली धूप व बढ़े तापमान के बीच बुधवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादल तथा शीत लहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि तापमान में खासी गिरावट तो दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को फिर से जैकेट, टोपियां सहित गर्म वस्त्र पहनने को विवश कर दिया।

दरअसल पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। तेज धूप के बीच इस सप्ताह के पहले दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही स्थिति बुधवार को भी रही। लेकिन अचानक आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है।

24 घंटे तक बादल छाए रहने, तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी की संभावना

बता दें कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी