Weather Update Jalandhar : जालंधर में तड़के व रात की ठंड बरकरार, एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

जालंधर में सोमवार से रोजाना खिल रही धूप के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:46 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में तड़के व रात की ठंड बरकरार, एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
जालंधर में तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो रहा है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सोमवार से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। इसके साथ ही पिछले दो दिनों से अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते तड़के तथा रात की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। लेकिन तड़के तथा रात के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। जिससे न्यूनतम तापमान भी लुढ़क जाएगा।

दरअसल, बीते शनिवार तथा रविवार को आसमान में दिन भर बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा आंधी तूफान के बाद मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे पूर्व अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया था। जिससे लोगों ने ठंड महसूस की। इस बीच अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड का एहसास भी हुआ।

वहीं, सोमवार से लेकर भले ही रोजाना धूप खिल रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में इजाफा नहीं हो रहा। यही कारण है कि तड़के तथा रात को ठंड पड़ रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें- नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा

जागरण संवाददाता, जालंधर। न्यायाधीश केके गोयल की कोर्ट ने पांच फरवरी 2020 को 260 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए अजयपाल सिंह अजय निवासी पटेल नगर जंडियाला को दस साल कैद की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये जुर्माना भी किया गया। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में छह महीने का अतिरिक्त कारावास उस पर फिल्लौर थाने में केस दर्ज हुआ था।

chat bot
आपका साथी