जालंधर टुडे : शहर में आज लगाई जाएगी किशोरों को वैक्सीन की डोज, जानिए और क्या खास है

जालंधर में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। शहर में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:18 AM (IST)
जालंधर टुडे : शहर में आज लगाई जाएगी किशोरों को वैक्सीन की डोज, जानिए और क्या खास है
शहर में आज लगाई जाएगी किशोरों को वैक्सीन की डोज।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 21 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

शहर में आज लगाई जाएगी किशोरों को वैक्सीन की डोज

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां, अपाहिज आश्रम, सरकारी हेल्थ सेंटर काजी मंडी में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

माघ मास का हवन यज्ञ

माघ मास को लेकर शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

बैठक

एक फरवरी से श्री सिद्ध बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में होने वाले पांच दिवसीय समारोह को लेकर बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। इस दौरान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

भजन संध्या

मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन में रात 8 बजे होगा। जिसमें भजन गायकों को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक

शिवसेना समाजवादी की बैठक संविधान चौक स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान पार्टी में नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी