Jalandhar Today 26th November 2021: सिविल अस्पताल में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप, जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 26th November 2021 सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाई जाएगी। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी सुबह 9 बजे से फ्री वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:41 AM (IST)
Jalandhar Today 26th November 2021: सिविल अस्पताल में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप, जानें और क्या है खास
जालंधर में सुबह 9 बजे लगेगी वैक्सीन। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 26th November 2021: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 26 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

कई जगह लगेंगे वैक्सीन कैंप

भले ही विभिन्न सरकारी विभागों के मुलाजिम इन दिनों हड़ताल पर चल रहे हैं। लेकिन लोगों को फ्री वैक्सीन की सुविधा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाएगी। इस क्रम में सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाई जाएगी। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी सुबह 9 बजे से फ्री वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

अध्यापकों का प्रदर्शन रहेगा जारी

अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से रोष जता रहे अध्यापकों का प्रदर्शन बस स्टैंड के पास टंकी वाले पार्क में सुबह 8 बजे से होगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। इस दौरान जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर हवन यज्ञ में आहुतियां देंगे।

हड़ताल

डीसी ऑफिस मुलाजिम यूनियन की तरफ से जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में सुबह 10 बजे से लेकर हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियाें कई दिनाें से मांगाें काे लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

- भजन संध्या

मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मां की महिमा का गुणगान करेंगे।

chat bot
आपका साथी