होमगार्ड जवान ही बने भक्षक! चौलांग रेलवे स्टेशन की चौकी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

16 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के साथ स्टेशन पहुंची थी। जवानों ने उसके चाचा को मौके से भगा दिया और चौकी में ले जाकर उसे हवस का शिकार बना लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 01:57 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 10:20 AM (IST)
होमगार्ड जवान ही बने भक्षक! चौलांग रेलवे स्टेशन की चौकी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
होमगार्ड जवान ही बने भक्षक! चौलांग रेलवे स्टेशन की चौकी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, होशियारपुर/जालंधर। चौलांग रेलवे स्टेशन (होशियारपुर) स्थित पुलिस चौकी में रक्षक ही भक्षक बन गए। वीरवार सुबह यहां होमगार्ड के दो जवानों ने 16 साल की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर डाला। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित शराब के नशे में थे। लड़की बुधवार को अपने चाचा के घर आई थी और सुबह छह बजे वापस घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर चाचा के ही साथ पहुंची थी। उसके चाचा के सिर में दर्द होने पर वह बेंच पर लेट गया। इस पर किशोरी उसका सिर दबाने लगी। इसी बीच होमगार्ड के तीन जवान वहां पहुंचे और दोनों से पूछताछ करने लगे।

आरोप है कि एक जवान वहां से चला गया जबकि धर्मपाल और दिलबाग सिंह ने लड़की के चाचा को धमकाकर मौके से भगा दिया। फिर वे किशोरी को चौकी में ले गए। दरवाजे और खिड़कियां बंद कर उन्होंने चौकी के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के चाचा को जवानों की नीयत पर शक था, इसलिए वह घर नहीं गया और रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमता रहा। किशोरी ने चौकी के बाहर आकर चाचा को दोनों की करतूत के बारे में बताया जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। लोगों को जब पूरी बात पता चली तो उन्होंने एक जवान की पिटाई कर दी। उनका आरोप हैं कि दोनों जवानों ने शराब पी रखी थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी

डीएसपी जीआरपी, जालंधर सुरेंद्र कुमार के मुताबिक दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, किशोरी का सिविल अस्पताल, जालंधर में मेडिकल करवाया जा रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी