सेमिनार में पुलिस महिला डेस्क के बारे में दी जानकारी

साईं केंद्र ने वीरवार को न्यू इमेज इंस्टीट्यूट में पुलिस महिला डेस्क की स्थापना के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:15 PM (IST)
सेमिनार में पुलिस महिला डेस्क के बारे में दी जानकारी
सेमिनार में पुलिस महिला डेस्क के बारे में दी जानकारी

संवाद सहयोगी, जालंधर :साझ केंद्र ने वीरवार को न्यू इमेज इंस्टीट्यूट में पुलिस महिला डेस्क की स्थापना के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किया। इसमें बताया कि यह डेस्क किस तरह महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है। इंस्पेक्टर संजीव मनोज ने साझ केंद्र द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इंस्पेक्टर कुलदीप लाल में यातायात नियमों की पालना पर जोर दिया। इंस्पेक्टर जसवंत कौर ने बताया कि कभी भी सोशल साइट्स पर अपनी प्राइवेसी को शेयर नहीं करना चाहिए, इससे जितना हो सके बचे। प्रवीण अबरोल ने बताया कि पूरे पंजाब में 488 पुलिस महिला मित्र डेस्क स्थापित हो चुके हैं और हर थाने में महिलाओं से संबंधित मामलों को वो ही देखेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर महिलाएं हेल्पलाइन 181 और 112 पर काल कर सकती हैं। इसका मुख्य मकसद अपराधों से राहत दिलाना है। जरूरत पड़ने पर रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक इन डेस्क लाइन पर काल करने पर महिलाओं को सुरक्षित घर या उनके मंजिल पर भी पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एएसआइ वरिदर शर्मा, एमडी पूजा सिंह के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी