डिफेंस कॉलोनी मोड़ पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

बस स्टैंड से अर्बन स्टेट की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित डिफेंस कॉलोनी के मोड़ पर आधे घंटे से जाम लगा रहा जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 03:05 PM (IST)
डिफेंस कॉलोनी मोड़ पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
डिफेंस कॉलोनी मोड़ पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

जेएनएन, जालंधर। बस स्टैंड से अर्बन स्टेट की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित डिफेंस कॉलोनी के मोड़ पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिफेंस कॉलोनी के मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन लंबी दूरी तक लगे जाम के कारण समस्या से निपटने में असमर्थ नजर आए।

जाम की वजह से आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अकसर दोपहर बाद इस जगह पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि स्कूलों की छुट्टी के बाद यहां से काफी बसें निकलती हैं, जिसकी वजह से यहां वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। यहां से स्कूल की बसों का निकलना अक्सर इस रोड पर जाम का कारण बनता है। इस रास्ते से होकर पिम्स तथा एसजीएल अस्पतालों की ओर काफी संख्या में मरीज गुजरते हैं। जाम लगने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती है। स्कूल के बच्चों की बसें भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे बच्चे देरी से अपने घर पहुंचते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी