जालंधर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ रामा मंडी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच लोग घायल

Accident in Jalandhar जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर के ऊपर से रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार नीचे गिरी। हादसे में पांच लोग घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 01:55 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 01:55 PM (IST)
जालंधर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ रामा मंडी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच लोग घायल
जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर से कार नीचे गिरी।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर छावनी के पास दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार रामा मंडी ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी जिसमें एक ही परिवार के पांच व्यक्ति सवार थे। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार लड़के को छोड़कर 3 गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे आ गिरी है।

पुल की रेलिंग टूटी हुई।

बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के पांच लोग थे और वह जालंधर से दवाई लेकर गांव बिनगा में अपनी भतीजी को छोड़ने जा रहे रहे थे। रफ्तार तेज होने के वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी।

कार सीधी सड़क पर ही जाकर गिरी। अगर नीचे गुजरने वाले वाहन अथवा कोई राहगीर पर भी चपेट में आ सकता थाता। वहीं इस संदर्भ में एएसआइ सुरजीत राम ने बताया कि कार में सवार चार व्यक्ति कार चालक विवेक 49, उसकी धर्मपत्नी प्रवीण कुमारी 45, लड़की सुभिक्षा 12, बेटा नवदीश 16, साल। यह जालंधर केएमवी कालेज के निकट के रहने वाले हैं और यह चारों अपनी भतीजी सुमिता को छोड़ने गांव बिनगा आ रहे थे। इस घटना में बेटे नवदीश को खरोच तक नहीं आई जबकि कार में सवार अन्य तीनों को रामा मंडी के निकट जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें-  राजासांसी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, धार्मिक ग्रंथ के अंग बिखरे मिले; लोगों ने आरोपित काबू कर पुलिस को सौंपा

chat bot
आपका साथी