खुशखबरी! तीन लेन PAP आरओबी निर्माण के टेंडर खुले, जालंधर में निजी कंपनी को काम अलॉट

जालंधर के पीएपी में तीन लेन आरओबी बन जाने के बाद पीएपी की बंद की जा चुकी सर्विस लाइन को दोबारा यातायात के लिए खोला जा सकेगा। ऐसी सर्विस रोड से होते हुए शहर के भीतर का ट्रैफिक पीएपी आरओबी से सीधे हाईवे में प्रवेश कर सकेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 03:42 PM (IST)
खुशखबरी! तीन लेन PAP आरओबी निर्माण के टेंडर खुले, जालंधर में निजी कंपनी को काम अलॉट
तीन लेन पीएपी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए टेंडर शुक्रवार को खुल गए। (जागरण)

जालंधर [मनुपाल शर्मा]। शहर के भीतर से अमृतसर या जम्मू हाईवे तक पहुंचने के लिए अब ज्यादा दिनों तक रामामंडी नहीं जाना पड़ेगा। तीन लेन पीएपी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए टेंडर शुक्रवार को खुल गए हैं। एक निजी कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी पुष्टि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के जालंधर प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने की है।

तीन लेन आरओबी बन जाने के बाद पीएपी की बंद की जा चुकी सर्विस लाइन को दोबारा यातायात के लिए खोला जा सकेगा। ऐसी सर्विस रोड से होते हुए शहर के भीतर का ट्रैफिक पीएपी आरओबी से सीधे हाईवे में प्रवेश कर सकेगा। मौजूदा समय में पीएपी आरओबी चार लेन है, जिसमें से दो लेन शहर से बाहर जाने के लिए और दो लेन शहर में प्रवेश करने के लिए प्रयोग की जाती हैं। तीन लेन का अतिरिक्त आरओबी बन जाने के बाद मौजूदा चार लेन आरओबी को मात्र शहर से बाहर जाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। नए बनाए जाने वाले तीन लेन आरओबी से ट्रैफिक शहर के भीतर प्रवेश करने के लिए सर्विस लेन पर उतरेगा।

जमीन अधिग्रहण की समस्या नहीं

खास यह भी है कि इस आरओबी के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा। मात्र बिजली के हाईटेंशन खंभों को हटाना पड़ेगा। इसी कारण आशा व्यक्त की जा रही है कि इस 15 मीटर चौड़े आरओबी का निर्माण तीव्र गति से होगा। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक जिस निजी कंपनी को निर्माण कार्य अलॉट किया गया है, उस कंपनी से अभी एग्रीमेंट साइन होना बाकी है। एग्रीमेंट साइन होने के दौरान ही यह पता चल सकेगा कि कितने समय में निर्माण कार्य कंप्लीट किया जाना है।

chat bot
आपका साथी