विद्यार्थियों ने हिदी दिवस की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स के विद्यार्थियों ने हिदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
विद्यार्थियों ने हिदी दिवस की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
विद्यार्थियों ने हिदी दिवस की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

जासं, जालंधर : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आ‌र्ट्स के विद्यार्थियों ने हिदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में हर्षित भल्ला ने पहला, ख्याति महाजन ने दूसरा, अनमोल ने तीसरा और लक्ष्य को सांत्वना पुरस्कार, कविता उच्चारण में ख्याति महाजन, म्यूरी मुस्कान ने पहला, लतीशा ने दूसरा, गोविद खोसला, सुखमन सिंह ने तीसरा, रिद्धिमा अरोड़ा को सांत्वना पुरस्कार, कहानी में म्यूरी मुस्कान ने पहला, सुखमन ने दूसरा, रिद्धिमा ने तीसरा, भाषण में म्यूरी मुस्कान ने पहला, रिद्धिमा अरोड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष हिदी दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 के कारण पैद हुआ स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन आयोजन किया गया। हिदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजना ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा। छात्राओं को वोट के अधिकार से परिचित करवाया

जासं, जालंधर : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में स्वीप प्रोग्राम के तहत नो वोट टू मी लेफ्ट ब्लाइंड विषय पर वेबिनार करवाया। इस दौरान प्रिसिपल डॉ. नवजोत ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को वोट की ताकत को समझने की जरूरत है। क्योंकि इसकी बदौलत ही सही सरकार का गठन करके हम देश की तस्वीर को बदल सकते हैं। रिटायर्ड प्रिसिपल रामलाल जक्खू ने छात्राओं को वोट के अधिकार से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि वोट संविधान द्वारा दी गई ऐसी शक्ति है, जिसके प्रयोग से समाज व देश के प्रत्येक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। इसे बोझ न समझकर अपना अधिकार समझते हुए बिना किसी दवाब से इसका इस्तेमाल करें।

chat bot
आपका साथी