जालंधर में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी जानेंगे देश का गौरवमई इतिहास, आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

राज्य भर के सरकारी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी अब देश के गौरवमई की गाथा से अवगत होंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए भारतीय संविधान सहित स्वतंत्रता संग्राम की गाथा के बारे में जानकारी दी जाएगी। कंपटीशन में भाग लेने के लिए mygovt.in पोर्टल पर जाएं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM (IST)
जालंधर में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी जानेंगे देश का गौरवमई इतिहास, आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
जालंधर में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी देश के गौरवमई की गाथा से अवगत होंगे।

जालंधर [अंकित शर्मा]। राज्य भर के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी अब देश के गौरवमई की गाथा से अवगत होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ही नहीं साक्षरता और रक्षा मंत्रालय की तरफ से गतिविधियों के जरिए उनकी पार्टिसिपेशन बढ़ाई जाएगी। यह प्रतियोगिताएं आज के ही दिन यानी कि गणतंत्र दिवस के मौके से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेंगी। इनमें विद्यार्थी किसी भी समय इसमें भाग ले सकते हैं। ताकि विद्यार्थियों को इस ऑनलाइन होने वाली प्रतियोगिता के जरिए भारतीय संविधान सहित स्वतंत्रता संग्राम की गाथा पता चले। इसके तहत तीन तरह की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें देशभक्ति के गीत और कविताएं तो शामिल होंगी ही इसके साथ-साथ क्विज कंपटीशन भी होगा।

इस तरह से विद्यार्थी ले सकते हैं कंपटीशन में भाग

विद्यार्थियों को इस कंपटीशन में भाग लेने के लिए mygovt.in पोर्टल पर जाकर तीनों प्रकार की प्रतियोगिताओं का चयन करना होगा। विद्यार्थियों को क्विज कंपटीशन में भाग लेने के निर्णय के तुरंत बाद एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा जबकि देश भक्ति की कविताओं और निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 5 को चुना जाएगा विद्यार्थियों को इसमें ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा दी गई कविता 100 शब्दों की होनी चाहिए जबकि लेख 1500 शब्दों में हो।

देश प्रेम की भावना जगाने के लिए है यह प्रतियोगिताएं

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरिंदर पाल सिंह का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना पैदा करना है ताकि वे देश के गौरवमई इतिहास प्रति भी जागरूक हो।  जो 26 जनवरी से शुरू हो रही हैं और 30 जनवरी तक चलेंगी। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन ही होंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी