सकारात्मक सोच अपना कर नशे से रहें दूर :जोशी

दोआबा कॉलेज के जियोग्राफी विभाग द्वारा एनजीओ किक ड्रग्स के सहयोग से जागरूकता सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 06:42 PM (IST)
सकारात्मक सोच अपना कर नशे से रहें दूर :जोशी
सकारात्मक सोच अपना कर नशे से रहें दूर :जोशी

जागरण संवाददाता, जालंधर : दोआबा कॉलेज के जियोग्राफी विभाग द्वारा ऑस्ट्रेलिया की एनजीओ किक ड्रग्स के सहयोग से जागरूकता सेमिनार करवाया गया। कॉलेज के पूर्व छात्र व एनजीओ के ब्रांड अंबेसेडर दिव्यांग विवेक जोशी ने कहा कि वे दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्होंने पहले बीए की पढ़ाई की फिर एलएलबी, एलएलएम, एमबीए करने के बाद अब पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। यही नहीं वे आर्थिक पक्ष से कमजोर बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में जुड़े हैं। इन सब कार्यों के पीछे का एक ही कारण है कि वे इस तरह के सकारात्मक कार्यो में लगे हैं और उनका कभी नशे की तरफ ध्यान नहीं गया। उन्होंने कहा कि नशे की तरफ कभी ध्यान न जाए इसलिए जीवन के पथ पर सकारात्मकता की दीप जलाते हुए आगे बढ़ते जाएं। प्रिसिपल डॉ. नरेश धीमान ने कहा कि जब हमारे भीतर नकारात्मकता पैदा होती है, हम तभी नशे जैसे गलत रास्तों पर पर चलने लगते हैं। इस मौके पर पंजाबी विभाग के रिटायर्ड टीचर डॉ. रघुबीर सिंह, स्टाफ सचिव प्रो. संदीप चाहल, डॉ. विनीत मेहता, प्रो. मनजिदर सूद सहित 80 छात्र उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी