Punjab Borewell Accident: एनडीआरएफ ने बोरवेल में फंसे ऋतिक को बाहर निकाला, नहीं बच पाई मासूम की जिंदगी

होशियारपुर के गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर चंबोवाल छह साल का बच्चा एक खुले बोरवेल मे गिर गया है। आसपास के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम ने उसे लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बचा सके।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 11:46 AM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 06:29 PM (IST)
Punjab Borewell Accident: एनडीआरएफ ने बोरवेल में फंसे ऋतिक को बाहर निकाला, नहीं बच पाई मासूम की जिंदगी
होशियारपुर के गांव बैरमपुर चंबोवाल में छह साल का रितिक बोरवेल में गिर गया है। जागरण

जेएनएन, गढ़दीवाला (होशियारपुर)। गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर खियाला में रविवार सुबह बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की जिंदगी एनडीआरएफ के जवान नहीं बचा सके। उन्होंने करीब साढ़े 9 घंटे की मशक्कत के बाद उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया था। बताया जा रहा है कि जिस तकनीक से फतेहवीर को बाहर निकाला गया था, उसी से ऋतिक को बाहर निकाला गया।

इससे पहले, रविवार सुबह 9.30 बजे ऋतिक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में गिर गया था। वह पाइप में करीब 100 फीट नीचे फंस गया था। शुरुआत में लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया लेकिन बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) को बुला लिया गया। क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा और डीसी संदीप हंस भी मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोन पर स्थिति की जानकारी ली।

बचाव कार्य के दौरान मौके पर जमा भीड़।

कुत्तों के डर से बोरवेल के पाइप पर चढ़ गया था

बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति के बारे में पता लगाया गया है। अभी उसे बचाने के लिए सेना की विशेष टीम को भी बुलाया गया। दुर्घटना के समय बच्चे के माता-पिता बिमला देवी और राजिंदर खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे के पीछे एक लावारिस कुत्ता दौड़ा। जिससे बचने के लिए भागकर बच्चा नजदीक स्थित बोरवेल की पाइप पर चढ़ गया। यह जमीन से 3 फुट ऊंची थी।

जब वह बोरवेल पाइप पर चढ़ा तो कुत्ते के डर से कुछ समझ नहीं सका और सीधा बोरवेल के अंदर जा गिरा। अभी तक बच्चा बोरवेल में 100 फुट नीचे फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोगों की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

डीसी बोले- हमने सेना की इंजीनियर बुलाए

बचाव कार्य के बारे में जानकारी देते हुए होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस और एसएसपी सरताज सिंह चहल।

होशियारपुर की डीसी संदीप हंस भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि कैमरे में बच्चा दिख गया है। फिलहाल वह बेहोश दिख रहा है। उसे बचाने के लिए सेना के इंजीनियर भी बुलाए गए हैं।  हमारा प्रयास है कि बच्चे को सही सलामत बचा लिया जाए। 

यह भी पढ़ें - जालंधर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ रामा मंडी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच लोग घायल

chat bot
आपका साथी