सिख तालमेल कमेटी का आरोप, ऐतिहासिक गुरुद्वारों को धवस्त करवा रही केंद्र सरकार Jalandhar News

कमेटी का आरोप है कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार गुरुद्वारा डांग मार साहिब सिक्कम गुरुद्वारा पत्थर साहिब के बाद अब गुरुद्वारा जगन्नाथपुरी को ध्वस्त किया जा रहा है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 09:46 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 09:47 AM (IST)
सिख तालमेल कमेटी का आरोप, ऐतिहासिक गुरुद्वारों को धवस्त करवा रही केंद्र सरकार Jalandhar News
सिख तालमेल कमेटी का आरोप, ऐतिहासिक गुरुद्वारों को धवस्त करवा रही केंद्र सरकार Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारों को केंद्र सरकार द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पहले गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार, गुरुद्वारा डांग मार साहिब सिक्कम, गुरुद्वारा पत्थर साहिब जम्मू-कश्मीर के बाद अब गुरुद्वारा जगन्नाथपुरी को ध्वस्त किया जा रहा है। देश की आजादी से पूर्व न तो ब्रिटिश सरकार ने ऐसा किया था न ही कभी मुगलों ने गुरुघरों को ध्वस्त करने की हिम्मत जुटाई। अब गुरुघरों को ध्वस्त करके सिख धर्म के इतिहास को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन जगहों पर फिर से गुरुद्वारों का निर्माण नहीं करवाया, तो सिख तालमेल कमेटी देश भर के संगठनों के साथ मिलकर विरोध करेगी। इस मौके पर उनके साथ गुरजीत सिंह सतनामियां, सतपाल सिंह सिद्धकी, जितेंद्र पाल सिंह मझैल, हरप्रीत सिंह, रूबी ओबरॉय, प्रभजोत सिंह खालसा, हरपाल सिंह पाली, सरबजीत सिंह कालड़ा, हरजीत सिंह बाबा, तेजिंदर सिंह संत नगर, लखबीर सिंह लक्खा, अमनदीप सिंह बग्गा, गुरविंदर सिंह नागी, बलदेव सिंह, मनविंदर सिंह परमिंदर सिंह व सदस्य उपसिथत रहे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी