चेक-मेट चैस क्लब प्रतियोगिता के विजेता रहे लुधियाना के शुभम

शतरंज की चाल में नन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई अपनी-अपनी समझ दिखाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 02:00 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 02:00 PM (IST)
चेक-मेट चैस क्लब प्रतियोगिता के विजेता रहे लुधियाना के शुभम
चेक-मेट चैस क्लब प्रतियोगिता के विजेता रहे लुधियाना के शुभम

जालंधर : शतरंज की चाल में नन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई अपनी-अपनी समझ दिखाई। चैस के खेल में लड़किया भी पीछे नहीं दिखी। यह दृश्य था चेक-मेट चैस क्लब द्वारा आयोजित शतरंज की पहली प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता का आयोजन आइवीवाइ व‌र्ल्ड स्कूल में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में पंजाब भर से करीब 134 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छह राउंड खेले गए। प्रतियोगिता में बच्चे, लड़किया व बुजुर्गो ने शतरंज की चाल से दर्शकों को चकित कर दिया। इस प्रतियोगिता को जहा ओपन श्रेणी में रखा गया वही अंडर 11 से लेकर अंडर-19 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंडर 11 में 6 साल के नन्हें बच्चों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर दी। इसी तरह ओपन श्रेणी में 83 साल के बुजुर्ग ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य पंजाब चैस एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी मनीष थापर व रेडियो सिटी 91.9 चैनल से मिस्टर चीमा उपस्थित हुए। संस्था के प्रधान मानव लूथरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 27 ट्रॉफी व 10 मेडल व 39000 का कैश प्राइज वितरित किया गया।

लुधियाना के शुभम शुक्ला ने ओपन में पाया पहला स्थान

विभिन्न कैटागिरी में आयोजित चैस मैच में मैनस ओपन प्रतियोगिता में लुधियाना के शुभम शुक्ला ने पहला स्थान पाया तो वूमैन कैटागिरी में जालंधर की पाहुल कौर छाबड़ा ने अव्वल रही जबकि ओपन श्रेणी में पहला स्थान लुधियाना के शुभम शुक्ला ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान रामप्रकाश लुधियाना, तीसरा पुरस्कार अश्रि्वनी को ग्रोवर मोगा, चौथा पुरस्कार हरदीप सिंह जालंधर, पाचवा पुरस्कार अमन प्रीत जालंधर, छटा पुरस्कार तेजिंदर सिंह फिरोजपुर, सातवा दिलबाग सिंह जालंधर, आत्मा अमित शर्मा फतेहगढ़ साहिब, नवा पुरस्कार अर्जुन वीर सिंह लुधियाना, दसमा पुरस्कार गंभीर गौर जालंधर, 11वा पुरस्कार विकास शर्मा लुधियाना, 12वा पुरस्कार चिराग अरोड़ा जालंधर ने प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-11 लड़कों में पहला स्थान विदित दूसरा स्थान आयन सब्बरवाल तथा तीसरै स्थान पर दिव्यम पुति ने पाया। अंडर 11 लड़कियों में पहले स्थान पर पिया सेतिया दूसरे स्थान पर सृष्टि व तीसरे स्थान पर मन्नत ने कब्जा जमाया।

अंडर 15 लड़कों मनें पहचान आदित्य जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 लड़कियों के मुकाबले में पहले स्थान पर नित्या रही। अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में पहला स्थान मुकुंद अरोड़ा, दूसरा स्थान अंशुल मेहता तीसरे स्थान पर अनुज बंसल रहे। इसी प्रकार अंडर 90 के लड़कियों के मुकाबलों में पहले स्थान पर लावण्य जैन दूसरे स्थान पर अर्शिया मदान, तीसरे स्थान पर विभूति मित्तल रही। इस मौके पर संदीप कोहली संजीव शर्मा अमित शर्मा मानव लूथर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी