भगवान श्री राम व श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालू

जब-जब भी धरती पर पाप का बोलबाला होता है भगवान स्वंय अवतरित होकर इसका नाश करते है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 09:14 PM (IST)
भगवान श्री राम व श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालू
भगवान श्री राम व श्री कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालू

जागरण संवाददाता, जालंधर : शिव नगर वेलफेयर सोसायटी की ओर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण अवतार का उच्चारण किया गया।

शिव मंदिर, खन्ना बगीची, सोढल रोड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास आचार्य विष्णु शास्त्री महाराज ने जैसे ही इसका उच्चारण किया तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु इन पर झूम उठे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ हुआ।

इसके उपरांत उन्होंने कहा कि जब-जब भी धरती पर पाप का बोलबाला होता है, भगवान स्वंय अवतरित होकर इसका नाश करते है। भगवान श्री राम व भगवान श्री कृष्ण ने भी धरती से पाप का नाश करके धर्म की स्थापना की। कथा में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व विधायक केडी भंडारी ने संस्था के कार्यों को सराहा। संस्था की तरफ से केडी भंडारी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी, कांग्रेसी नेता अशोक गुप्ता, राज कुमार शर्मा, अरुण कोहली, जतिदर चोपड़ा, सुरिंदर भाटिया, रविंदर ग्रोवर, गोपाल मनन, मिटू जैन, विजय कुमार, आशीष कोहली, अंकित अग्रवाल, गीता शर्मा, कैलाश रानी व कृतिका शारदा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी