बम भोले-बम भोले के जयकारों से गूंजा जालंधर का बेअंत नगर, महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली शोभायात्रा

जालंधर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बेअंत नगर प्रोफेसर कालोनी मोहन विहार न्यू बेअंत नगर की गलियों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 02:59 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 02:59 PM (IST)
बम भोले-बम भोले के जयकारों से गूंजा जालंधर का बेअंत नगर, महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली शोभायात्रा
जालंधर में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव दुर्गा मंदिर, बेअंत नगर, की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें जालंधर केंद्रीय के विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद मनदीप कौर मुल्तानी, कांग्रेसी नेता गुरनाम सिंह मुल्तानी शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बेअंत नगर, प्रोफेसर कालोनी, मोहन विहार, न्यू बेअंत नगर की गलियों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। संगत की ओर से शोभायात्रा के मार्ग में कई प्रकार के लंगर भी लगाए गए।

वहीं, महिला संकीर्तन मंडली ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान कमेटी के प्रधान प्रेम सिंह, पंडित परमानंद शर्मा, राज कुमार, सुरिंदर पप्पू, सोहन लाल, समाज सेवक हरजिंदर सिंह ढीढसा, सुरिंदर वशिष्ठ, रवि कुमार, संजीव सिंह (राजू), केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, वरुण शर्मा, अमित शर्मा, मनदीप कुमार, अनिल कुमार, अनिल ग्रोवर व अन्य मौजूद थे।

जालंधर में महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थित विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद मनदीप कौर मुल्तानी, कांग्रेसी नेता गुरनाम सिंह मुल्तानी, प्रधान प्रेम सिंह, राज कुमार, रवि कुमार, संजीव सिंह (राजू) व अन्य।

chat bot
आपका साथी