फोकल प्वाइंट के सीवरेज का लिंक तोड़ा, 50 एकड़ इलाके में भरा गंदा पानी Jalandhar News

फोकल प्वाइंट में इंडस्ट्री के सीवरेज का लिंक तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उद्योगपतियों में निगम प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 03:21 PM (IST)
फोकल प्वाइंट के सीवरेज का लिंक तोड़ा, 50 एकड़ इलाके में भरा गंदा पानी Jalandhar News
फोकल प्वाइंट के सीवरेज का लिंक तोड़ा, 50 एकड़ इलाके में भरा गंदा पानी Jalandhar News

जासं, जालंधर।  फोकल प्वाइंट में इंडस्ट्री के सीवरेज का लिंक तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उद्योगपतियों में निगम प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में फोकल प्वाइंट के उद्योगपति बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी से मिले। इस दौरान उन्होंने निगम की धक्केशाही को लेकर दुखड़ा सुनाया।

फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सग्गू ने कहा कि विभाग के आदेशों के मुताबिक साल 2011 से उद्योग का गंदा पानी ड्रेन में फैंकना बंद कर दिया था। इसके स्थान पर निगम द्वारा सीवरेज के साथ कनेक्ट करने के बाद सारा गंदा पानी इसमें ही जाता है। अब निगम ने पानी ओवरफ्लो होने का तथ्य देकर करीब 15 दिन पहले इसका कनेक्शन इंडस्ट्री से काट दिया है। इससे करीब 50 एकड़ इलाके में गंदा पानी फैल गया है। उद्योपतियों की बात सुनने के बाद अवतार हैनरी ने निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को उद्योगपतियों की समस्या का समाधान करने को कहा।

गंदा पानी बीमारियों को दे रहा दावत

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रीयल फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य राजन गुप्ता ने कहा कि इलाके में गंदे पानी का तालाब बन चुका है, जो कई तरह के संक्रामक रोगों को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम को इस समस्या को गंभीरता के साथ लेना चाहिए। पचास हजार लोगों का स्वास्थ्य दांव पर फोकल प्वाइंट में सीवरेज की सप्लाई काटने बाद औद्योगिक इलाके में काम करने वाले करीब 50 हजार लोगों का स्वास्थ्य भी दांव पर लग गया है। कारण, इलाके में जमा गंदा पानी व इस पर मंडरा रहे मच्छर कई रोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। गंदे पानी से उठती बदबू के कारण यहां से लोग नाक पर कपड़ा रखकर गुजरने को विवश हो गए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी