सिटी स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी और थाना तीन की पुलिस ने सिटी स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 10:59 PM (IST)
सिटी स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
सिटी स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

जागरण संवाददाता, जालंधर : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी और थाना तीन की पुलिस ने सिटी स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी यात्रियों के सामान और प्लेटफॉर्म पर पड़े सामान की चेकिग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन पर दिन में दो बार चेकिंग की जा रही है। अगर किसी को कोई प्लेटफार्म व ट्रैक पर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वे तुरंत स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, जीआरपी व संबंधित थाने में सूचित करें ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर चेकिग तेज कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से भी प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी