यूथ कांग्रेस के चुनाव का शेडयूल जारी, 28 नवंबर को आएंगे नतीजे Jalandhar News

शेड्यूल के मुताबिक 5 और 6 नवंबर को यूथ कांग्रेस की केंद्रीय टीम चुनाव लड़ने के इच्छुक यूथ नेताओं की परमफार्मेंस रिपोर्ट लेगी। नेताओं को अब तक किए कामों की रिपोर्ट जमा करवानी होगी।

By Edited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 01:56 AM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 09:16 AM (IST)
यूथ कांग्रेस के चुनाव का शेडयूल जारी, 28 नवंबर को आएंगे नतीजे Jalandhar News
यूथ कांग्रेस के चुनाव का शेडयूल जारी, 28 नवंबर को आएंगे नतीजे Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। नवंबर में पंजाब और जिला स्तर पर चुनाव संपन्न हो जाएंगे। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई ने शेड्यूल पंजाब यूनिट को भेज दिया है। चुनाव से पहले ऑनलाइन मेंबरशिप भी ओपन कर दी गई है। मेंबरशिप 4 नवंबर तक होगी। इस बार पंजाब और जिला के प्रधान एवं जनरल सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक के लिए पिछले कामकाज की रिपोर्ट देना जरूरी हो गया है।

शेड्यूल के मुताबिक 5 और 6 नवंबर को यूथ कांग्रेस की केंद्रीय टीम चुनाव लड़ने के इच्छुक यूथ नेताओं की परमफार्मेंस रिपोर्ट लेगी। नेताओं को अब तक किए कामों की रिपोर्ट जमा करवानी होगी। नेताओं को चुनाव में उतरने के लिए इंटरव्यू क्लियर करना होगा। 9 से 12 नवंबर के बीच में दावों की स्क्रूटनी होगी और नाम फाइनल किए जाएंगे। केंद्रीय टीम की मंजूरी मिलने के बाद ही 9 से 13 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। दावे पर 14 नवंबर को आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। 15 नवंबर को चुनाव चिन्ह जारी होंगे। 24 से 27 नवंबर के बीच वोटिंग का शेड्यूल रहेगा। किस जिला में कब चुनाव होना है। यह अभी तय होना है। चुनाव संपन्न होने के बाद 28 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

शहरी और देहाती के अलग-अलग होंगे प्रधान

इस बार चुनाव का पैटर्न बदला गया है। पिछली बार विधानसभा हलका और लोकसभा हलका प्रधान थे। लोकसभा हलका प्रधान के लिए पूरे इलाके को मैनेज करना मुश्किल था। एक लोकसभा हलका में तीन जिला भी आ रहे थे। अब तय किया है कि विधानसभा हलका, जिला प्रधान शहरी और देहाती के चुनाव होंगे। एक वोटर 5 वोट डालेगा : यूथ कांग्रेस के चुनाव में एक वोटर 5 वोट डालेगा। एक ही बैलेट पेपर में विधानसभा हलका, जिला प्रधान और जनरल सेक्रेटरी, पंजाब प्रधान और जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवार को वोट डालेगा। पंजाब में वोटिंग के लिए 4 दिन तय किए हैं और गिनती एक साथ 28 नवंबर को होगी। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है इसलिए युवाओं में चुनाव लड़ने का भी क्रेज रहेगा।

जालंधर में दत्ता, भोला और बल दावेदार

जालंधर सिटी के यूथ प्रधान के लिए मौजूदा विधानसभा हलका प्रधान प्रमुख ही दावेदार हैं। पार्टी की परफार्मेस इंटरव्यू में भी इनके ही आगे रहने की संभावना है, क्योंकि नए दावेदारों के पास काम की लिस्ट उतनी नहीं होगी, जितनी इनके पास हो सकती है। इस लिस्ट में कैंट हलके से मौजूदा प्रधान एवं कांग्रेस के सीनियर लीडर स्वर्गीय अनिल दत्ता के बेटे अंगद दत्ता, वेस्ट हलके से प्रधान राजेश भोला और सेंट्रल हलके से प्रधान परमजीत बल के नाम प्रमुख है। यह भी चर्चा है राजेश भोला और परमजीत बल में समझौता हो गया है, जिसके मुताबिक भोला जिला प्रधान का चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं ,परमजीत बल पंजाब के जनरल सेक्रेटरी का चुनाव लड़ सकते हैं। नॉर्थ हलके से प्रधान एडवोकेट अजय कुमार लक्की इस बार चुनाव में उतरने के मूड में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने मेंबरशिप ले ली है। अगर बल जिला प्रधान पद के लिए लड़ते हैं, तो उन्हें समर्थन दे सकते हैं, लेकिन बल जिला प्रधानगी के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वह किसी दूसरे उम्मीदवार के साथ जा सकते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी