Webinar में बाेले विजय नड्डा-अखंड भारत की जानकारी नौजवानों तक पहुंचाना हमारा दायित्व

देश की विस्तृत सीमाएं ईरान अफगानिस्तान मलेशिया और श्रीलंका तक थीं लेकिन हमारे देश की सीमाएं विभाजन के कारण छोटी होती गई और वर्तमान स्वरूप हमारे सामने हैं।

By Edited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:23 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:01 PM (IST)
Webinar में बाेले विजय नड्डा-अखंड भारत की जानकारी नौजवानों  तक पहुंचाना हमारा दायित्व
Webinar में बाेले विजय नड्डा-अखंड भारत की जानकारी नौजवानों तक पहुंचाना हमारा दायित्व

जालंधर, जेएनएन। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त होने पर बहुत प्रसन्नता है परंतु इस स्वतंत्रता के साथ ही हमें भारत विभाजन का दंश भी सहना पड़ा। वास्तव में 1947 का यह विभाजन भारत का 24वां विभाजन था।

अपने देश की विस्तृत सीमाएं ईरान, अफगानिस्तान, मलेशिया और श्रीलंका तक थीं लेकिन हमारे देश की सीमाएं विभाजन के कारण छोटी होती गई और वर्तमान स्वरूप हमारे सामने हैं।  अखंड भारत की जानकारी आज के नौजावानों तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। ये बातें विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा ने 14 अगस्त को विद्या भारती द्वारा मनाए जाने वाले अखंड भारत दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेबिनार में कहीं।

इस मौके पर सर्वहितकारी शिक्षा समिति के मंत्री संजीव (हनी) संगर और प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ, प्रचार विभाग प्रमुख होशियारपुर विभाग के रोहित, अध्यक्ष नीरज पंत और प्रांत प्रचार टोली सदस्य मोहित चुघ भी ऑनलाइन उपस्थित रहे।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विद्या मंदिरों के छात्रों द्वारा घर पर रहते हुए ही ऑनलाइन अखंड भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति के गीत गाकर, देशभक्ति के भाषण, कविताएं व ड्राइंग बनाकर अपने अपने विद्या मंदिरों में वाट्सएप से भेजा। मौके पर शारदा सर्वहितकारी विद्या मंदिर, 40 डी, चंडीगढ़ की दीदी रेनू नागर ने आनलाइन एक कविता प्रेषित की। इस दौरान जिन बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति पर आधारित गीत गाए और कविताएं सुनाई, उनकी सभी ने खुले दिल से प्रशंसा की। आखिर में सभी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी