रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट बनाएगा ऑपरेशन थिएटर, सदस्यों ने लिया तैयारियों का जायजा

क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह बेदी ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर का निर्माण होने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 04:18 PM (IST)
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट बनाएगा ऑपरेशन थिएटर, सदस्यों ने लिया तैयारियों का जायजा
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट बनाएगा ऑपरेशन थिएटर, सदस्यों ने लिया तैयारियों का जायजा

जालंधर, जेएनएन। रोटरी क्लब जगदीश की तरफ से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में चलाए जा रहे रोटरी चैरिटेबल अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं भी दी जाएंगी। इसका निर्माण कार्य जारी है। इसकी समीक्षा करने के लिए रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह बेदी (जॉली बेदी) की अध्यक्षता में क्लब सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतुष्टि जताई।

इस दौरान जॉली बेदी ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। ऑपरेशन थिएटर का निर्माण होने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने क्लब की ओर से कोरोना महामारी के दौरान दी गई सेवाओं के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।

इस मौके पर सचिव रोटेरियन प्रदीप विग, रोटेरियन दिनेश शर्मा, रोटेरियन रणदीप शर्मा, रोटेरियन अरुण मल्होत्रा, रोटेरियन रजिंदर सहगल, रोटेरियन नरेंद्र मेहता, रोटेरियन पंकज अरोड़ा, रोटेरियन रोहित शम्मी, रोटेरियन राजन ढींगरा, रोटेरियन रमन ढींगरा, रोटेरियन सुमित सरीन, रोटेरियन नितिन शर्मा व रोटेरियन कपिल अरोड़ा मौजूद थे।

इनरव्हील क्लब ने किए सर्विस प्रोजेक्ट

जालंधर। इनरव्हील क्लब जालंधर की तरफ से टीचर्स-डे और इंटरनेशनल चैरिटी-डे पर कई सर्विस प्रोजेक्ट किए गए। इसके तहत क्लब ने अडॉप्ट किए गए 'नन्हें सपनों की उड़ान' एनजीओ स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी का सामान भेंट किया। क्लब की प्रधान नीरू चावला के नेतृत्व में इंटरनेशनल चैरिटी डे के मौके पर मदर टेरेसा होम में जरूरत का सामान दिया गया। क्लब की तरफ से यहां पर राशन, दवाइयां व खेल का सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर अनीता चावला, सीमा अरोड़ा, डॉ नीरू चौतरा तथा अंजू मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी