भाजपा देहात नॉर्थ में बढ़ी नाराजगी, पूर्व सचिव विक्रम विकी का कई पदाधिकारी सहित इस्तीफा

जालंधर भाजपा देहात नॉर्थ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां सचिव पद से शिवा संगर के त्याग पत्र के बाद अब पूर्व सचिव विक्रम सिंह विक्की ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 02:05 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 02:05 PM (IST)
भाजपा देहात नॉर्थ में बढ़ी नाराजगी, पूर्व सचिव विक्रम विकी का कई पदाधिकारी सहित इस्तीफा
भाजपा देहात नॉर्थ में बढ़ी नाराजगी, पूर्व सचिव विक्रम विकी का कई पदाधिकारी सहित इस्तीफा

जालंधर, जेएनएन। भाजपा जालंधर देहात नॉर्थ की नई टीम की घोषणा के बाद लगातार विवाद खड़ा हो रहा है। सचिव पद से शिवा संगर के त्याग पत्र के बाद अब पूर्व सचिव विक्रम सिंह विक्की ने साथियों सहित भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया है। भाजपा देहात के पूर्व सचिव विक्रम सिंह पार्टी में कई पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में अमरजीत सिंह अमरी की प्रधानगी कामकाज ठीक से नहीं हो रहा है। जो लोग जमीनी स्तर पर काम करने वाले हैं, उन्हें नजरअंदाज करके पैराशूट नेताओं को पार्टी में पद दिए जा रहे हैं।

विक्रम सिंह विक्की ने कहा कि वह अपने सभी साथियों समेत भाजपा छोड़ रहे हैं और जल्द अगला फैसला लेंगे। विक्रम विक्की के साथ भाजपा बीसी मोर्चा के पूर्व महासचिव परमिंदर, पूर्व महासचिव अमित कुमार गाड़ी, भाजपा युवा मोर्चा आलमपुर मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल, भाजपा व्यापार मंडल के प्रधान सुलखन और बूथ प्रधान सतपाल और शमशाद अली ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि भाजपा देहात नॉर्थ में नई टीम को लेकर नाराजगी पैदा हो रही है। इससे पहले नई टीम की घोषणा को लेकर भी नाराजगी बढ़ी थी और घोषणा से पहले टीम में कई बदलाव किए गए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी