मां दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर किया मंत्रमुग्ध

अपाहिज आश्रम स्थित मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस समारोह आश्रम प्रांगण में हुआ। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर की अध्यक्षता तथा र¨वद्र अग्रवाल व व¨रदर अग्रवाल द्वारा आयोजित समारोह के दौरान मां दुर्गा के भजनों का ऐसा दौर चला कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। समारोह का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 09:48 PM (IST)
मां दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर किया मंत्रमुग्ध
मां दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर किया मंत्रमुग्ध

जागरण संवाददाता, जालंधर : अपाहिज आश्रम स्थित मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस समारोह आश्रम प्रांगण में हुआ। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर की अध्यक्षता और रविंदर व व¨रदर अग्रवाल की तरफ से आयोजित समारोह में मां दुर्गा के भजनों का ऐसा दौर चला कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। समारोह का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ किया गया।

इसके बाद आश्रम की चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने 'मैया जी आए हैं तेरे चरणों में' और 'मां की हर बात निराली है' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। उन पर श्रद्धालु झूम उठे। तरसेम कपूर ने आश्रम द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यो के बारे में विस्तार के साथ बताया।

एडीशनल सेशन जज शतिन गोयल व पूर्व विधायक चौधरी मोहनलाल ने अपाहिज आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज, पार्षद विपिन चड्ढा बब्बी, पूर्व पार्षद महेंद्र ¨सह गुल्लू, र¨वद्र बजाज, कुलदीप कौर (ऑस्ट्रेलिया), डॉ विजय महाजन, राजेश विज, सुनील सचदेवा, किरण सचदेवा, अपाहिज आश्रम के प्रधान आरके भंडारी, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, गोपाल गुप्ता, प्राणनाथ भल्ला, बृज मितल, बलदेव कत्याल, उमेश ढींगरा, जगदीप ¨सह, यश महाजन अशोक परुथी, निधि पुरी, संजय अग्रवाल, कुलदीप भगत व परीक्षित कौशल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी