रावण वध के साथ ही संपन्न हुई रामलीला

शहर में चल रही रामलीला शनिवार को रावण वध के साथ संपन्न हो गई। इससे पूर्व प्रभु श्रीराम व रावण के मध्य युद्ध का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:06 PM (IST)
रावण वध के साथ ही संपन्न हुई रामलीला
रावण वध के साथ ही संपन्न हुई रामलीला

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर में चल रही रामलीला शनिवार को रावण वध के साथ संपन्न हो गई। इससे पूर्व प्रभु श्रीराम व रावण के मध्य युद्ध का मंचन किया गया। शिव राम कला मंच श्रीराम लीला कमेटी माडल हाउस की ओर से दशहरा ग्राउंड में जारी रामलीला का उद्घाटन विधायक सुरिदर चौधरी ने किया। इस दौरान उनके साथ कुलविंदर सिंह चीमा भी विशेष रूप से शामिल हुए।

रामलीला के शुरूआत में लक्ष्मण मुर्छा का मंचन किया गया, जिसमें श्रीराम (अमनदीप हैरी), सुग्रीव (शिवम कालिया) द्वारा अंगद (मनी) को रावण (जगदीश बिट्टा) के पास दूत बनाकर भेजा गया। इस दौरान रावण व अंगद संवाद लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद अंगद युद्ध का ऐलान करके वापस श्रीराम के पास आ जाता है। बाद में मेघनाद व लक्ष्मण में भीषण युद्ध होता है, जिसमें लक्ष्मण जी मू‌िर्च्छत हो जाते हैं। लक्ष्मण (अशोक जोन्द्रा) के मूर्छित होते ही जब प्रभु श्रीराम को पता चलता है तो वह भावुक हो उठते हैं। वैद्य वैद (गुरमीत) द्वारा हनुमान (निर्दोष कुमार) को संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण होश में आ जाते हैं। इसके बाद रावण व श्रीराम युद्ध का मंचन हुआ। जिसमें आखिरकार रावण का वध कर दिया जाता है।

इसी तरह जय महावीर दशहरा कमेटी की ओर से बस्ती शेख में जारी रामलीला के दौरान भी रावण वध का मंचन किया गया। इस मौके पर रवि सौंधी, राणा शूर, हर्ष सौंधी, विजय कुमार, अंश शूर, अक्षय कुमार, अमन शर्मा, अभी सौंधी, गगन शर्मा व सदस्य मौजूद थे।

इसी तरह भगवान शिव मंदिर की तरफ से लाडोवाली रोड में भी रावण वध के साथ रामलीला का समापन किया गया। इस मौके पर सतीश कुमार ने बदी पर नेकी की जीत के इस पर्व पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर सतीश कुमार, मोहिंदर कुमार, अरुण कुमार व सुधीर कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी