पंजाब में गर्मी बढ़ते ही बढ़ी तरबूज की मांग, आम-आदमी की पहुंच से बाहर हुआ आम

पठानकोट के बाजार में सफेदा आम 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। खरबूजे के दाम भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। लोगों की पहली पसंद तरबूज है जो कि 18-25 रुपये किलो में बिक रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 08 May 2022 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 May 2022 05:07 PM (IST)
पंजाब में गर्मी बढ़ते ही बढ़ी तरबूज की मांग, आम-आदमी की पहुंच से बाहर हुआ आम
पठानकोट में तरबूज 18 से 25 व खरबूज 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा।

संवाद सहयोगी, मलिकपुर (पठानकोट)। गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में मौसमी फलों का आना लगातार जारी है। फलों के राजा आम और खरबूज की तुलना में गर्मी का बेहतरीन तोहफा कहे जाने वाला तरबूज बाजारों में खूब बिक रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर तरबूज को बड़े-बड़े ढेर लगाकर बेचा जा रहा है। बाजार में इस समय तरबूज 18 से 25 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है जबकि फलों का राजा आम, आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

इस समय पठानकोट के बाजार में सफेदा आम 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। खरबूजे के दाम भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। लोग गर्मी के मौसम में तरबूज का अधिक सेवन करते हैं। पिछले साल की तुलना में भले ही इस साल तरबूज का दाम अधिक है इसके बावजूद भी शहर में इन दिनों लोग तरबूज की मिठास को जमकर चख रहे हैं और गर्मी से राहत पा रहे हैं।

दरअसल, पठानकोट की सब्जी मंडी में पहुंचने वाला तरबूज इस समय राजस्थान व कपूरथला से आ रहा है। तेल की आसमान छू रही कीमतों के चलते ट्रांसपोर्टेशन का खर्च अधिक पड़ने के कारण तरबूज के दाम इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक रहने की संभावना है।

खरबूजा अपनी मिठास घोलने में पिछड़ा

इस बार बाजार में खरबूजा अपनी मिठास घोलने में पिछड़ गया है। दाम अधिक होने के कारण लोग तरबूज की तुलना में खरबूजा बहुत कम मात्रा में खरीद रहे हैं क्योंकि इस समय बाजार में खरबूजा 40 से 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं मिल रहा।

तरबूज का थोक भाव 9 से 10 रुपये प्रति किलो

दि फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन पठानकोट के प्रधान तरसेम लाल काला ने बताया कि पठानकोट की सब्जी मंडी में अधिकतर तरबूज राजस्थान व कपूरथला से पहुंच रहा है मंडी में थोक के भाव तरबूज 9 से 10 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

फल               मूल्य प्रति किलोग्राम

सफेदा आम       70 से 80

तरबूज              18 से 20

खरबूजा             40 से 50

सेब                  120 से 150

अनार               100 से 120

केला                40 से 50

अनानास           40 से 50

पपीता             40 से 50

chat bot
आपका साथी