शादीशुदा बेटा नहीं छोड़ रहा था शराब, पिता ने 5 गोलियां मार कर दी हत्या, पंजाब की है घटना

27 वर्षीय राजदीप सिंह को उसके पिता शुबेग सिंह ने इसलिए मार डाला क्योंकि वह शराब नहीं छोड़ रहा था। उसने अपनी .32 बोर रिवाल्वर से बेटे को 5 गोलियां मारी। वह मौके पर ही ढेर हो गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 01:58 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 01:58 PM (IST)
शादीशुदा बेटा नहीं छोड़ रहा था शराब, पिता ने 5 गोलियां मार कर दी हत्या, पंजाब की है घटना
तरनतारन के गांव किड़िया में पिता ने ही अपने बेटे की जान ले ली।

तरनतारन, जेएनएन। यहां के गांव किड़िया में पिता ने ही अपने बेटे की जान ले ली। उसने रिवाल्वर से पांच गोलियां मारकर बेटे को मौत की नींद सुला दिया। वजह आपके भी होश उड़ा देगी। 27 वर्षीय राजदीप सिंह को उसके पिता शुबेग सिंह ने इसलिए मार डाला क्योंकि वह शराब नहीं छोड़ रहा था। उसने अपनी .32 बोर रिवाल्वर से बेटे को 5 गोलियां मारी। वह मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस ने आरोपित शुबेग सिंह के खिलाफ थाना चोहला साहिब में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

किसान शुबेग सिंह की पत्नी दलजिंदर की 7 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनका बड़ा बेटा सुखराज गांव में जगह लेकर कोठी का निर्माण करवा रहा है। रात को कोठी की देखभाल करने लिए शुबेग वहां सो जाता था। रविवार की रात साढ़े दस बजे शुबेग को मिलने उसका छोटा बेटा राजदीप पहुंचा। वहां शुबेग ने उसे शराब पीने से मना किया। इस बीच दोनों में तकरार हो गई। इसके बाद शुबेग ने .32 बोर रिवाल्वर से पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। राजदीप की पत्नी राजबीर कौर ने बताया कि पहले भी कई बार ससुर ने पति के साथ गाली-गलौज की थी। थाना चोहला साहिब के प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि राजबीर कौर के बयान पर शुबेग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - Big Boss 14 : तो क्या बिग बॉस से बेघर लुधियाना के अभिनव शुक्ला फिर रूबिका से करेंगे शादी!

शादी के बाद से पीने लगा था शराब, इसी कारण होता था झगड़ा

गांव कलेर निवासी कश्मीर सिंह की बेटी राजबीर कौर का पांच वर्ष पहले गांव किड़िया निवासी राजदीप सिंह के साथ विवाह हुआ था। तब से राजदीप शराब पीने लगा। शुबेग उसे जब रोकता तो दोनों में झगड़ा होता था। राजबीर ने कहा कि पति की हत्या करके ससुर ने उसका घर बर्बाद कर दिया। उनकी चार वर्ष की बेटी मनरीत व डेढ़ वर्ष के बेटे समरदीप के सिर से पिता का साया उठ गया।

chat bot
आपका साथी